फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में महापंचायत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बिजली की बढ़ी दरें, बकाया गन्ना भुगतान आदि समस्याओं को लेकर किसानों के तीनों संगठनों की पंचायत बुधवार को तहसील मेें होगी, इसको सफल बनाने के लिए संगठन के लोगों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के बलजोर सिंह आचार्य ने बताया कि काफी दिनों से किसान संगठन विद्युत की बढ़ी दरों, बकाया गन्ना भुगतान की समस्या, नहरों की सफाई को लेकर संघर्षशील है। इसको लेकर पंचायत हुई और एक किसान भी धरना स्थल पर शहीद हुआ। कई बार अधिकारियों की किसानों से बातचीत हुई ,लेकिन आश्वासन ही मिला। अब इसे लेकर 25 जुलाई को किसानों ने तहसील मेें महापंचायत का ऐलान किया है, अभी तक प्रशासन से उनकी मांगों पर कोई उत्तर नहीं आया है। यह पंचायत विशाल होगी, कई किसान संगठन के नेताओं के आने की संस्तुति हो चुकी है। संघर्ष समिति के लोग गांव-गांव जनसंपर्क मेें जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें