बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के तीर्थंकर महावीर हॉल मेें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के प्राचार्य की बैठक हुई, इसमें मेरठ प्राचार्य संघ का गठन किया।
रविवार को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मौजपाल सिंह की अध्यक्षता और दिगबंर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह के संचालन में हुई। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संघ के सदस्यों के हकों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ प्राचार्य संघ का गठन दो साल के लिए किया, इसमेें डॉ. आरसी लाल प्राचार्य एमएम कॉलेज मोदीनगर अध्यक्ष, डॉ. नरेश मलिक प्राचार्य चौधरी छोटूराम कॉलेज मुजफ्फरनगर कार्यकारी अध्यक्ष , डॉ. सीमा जैन उपाध्यक्ष , डॉ. वीरेंद्र सिंह प्राचार्य दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत महामंत्री व कोषाध्यक्ष , संयुक्त मंत्री डॉ. अतुल गोयल, डॉ. सत्यनारायण, डॉ. एके डिमरी, डॉ. अजय गोयल को संयुक्त मंत्री पद पर मनोनीत किया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य मेें डॉ. नंदकुमार, डॉ. वीपी राकेश, डॉ. एससी वार्ष्णेय, डॉ. मधु जैन, डॉ. नीलिमा गुप्ता, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. मंजू गोयल, डॉ. एमके जैन, डॉ. सपना उपेती, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. तेजवीर, डॉ. एके रस्तौगी, डॉ. अनिता जैन रहे।