फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इब्राहिमपुर माजरा में श्मशान घाट बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। इब्राहिमपुर माजरा गांव में श्मशान घाट न होने से शवों का अंतिम संस्कार करने में ग्रामीणों को परेशानी होती है। कृष्णा नदी किनारे या खेतों में शव का दहा संस्कार करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से श्मशान घाट बनाने की मांग की।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर माजरा गांव में हिंदुओं की जनसंख्या अधिक है। गांव में कोई भी श्मशान घाट नहीं है। शवों का अंतिम संस्कार करने में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण कृष्णा नदी या फिर अपने खेतों में शव का अंतिम संस्कार करते हैं। शव का अंतिम संस्कार करने की समस्या कई साल से बनी हुई है। बारिश के मौसम में शव का अंतिम संस्कार करने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्राम प्रधान के पति हरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में शिकायत की। कई बार प्रस्ताव बनाकर भेजे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्राम समाज की भूमि खाली पड़ी है। इस भूमि पर श्मशान घाट बनवाने के लिए तैयार है, लेकिन इस भूमि में जाने के लिए रास्ता नहीं है। ग्राम वासी महेंद्र, विनोद, राजवीर, प्रेम, राजपाल, सचिन आदि ने गांव में श्मशान घाट बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें