दोघट (बागपत)।
बोपुरा गांव में फराइम चौधरी के आवास पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के तत्वाधान में पंचायत हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर विचार किया और 11 जुलाई को बड़ौत तहसील में होने वाली पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
पंचायत में यूनियन के मेरठ मंडल अध्यक्ष राणा शशिकांत ने कहा कि जिवाना के किसान उदयवीर बड़ौत तहसील में धरने के दौरान मृत्यु हो गई । उसे आज तक शासन-प्रशासन की तरफ से कोई भी आर्थिक सहायता नहीं मिली। इसको लेकर 11 जुलाई को बड़ौत तहसील में पंचायत होगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसान के परिवार की सहायता के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता पार्टी की तरफ से की है। उन्होंने कहा कि चौगामा नहर में रेगुलर पानी छोड़ा जाए। क्षेत्र में सरकारी नलकूप लगने चाहिए। हिंडन और कृष्णा नदी के बीच के गांवों में पेयजल दूषित हो गया है। प्रत्येक गांव में शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए। घरेलू बिजली फ्री मिलनी चाहिए। नलकूपों की एक समान हार्स पावर की जाए। इस मौके पर फैयाज चौधरी को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया। इसकी अध्यक्षता इस्लामुद्दीन ने की। संचालन मुजाहिद ने किया। इसमेें तराबूद्दीन प्रधान, चौधरी इंद्रपाल सिंह, रामबीर राणा, शौकत, कल्लू, मास्टर कय्यूम, अली मोहम्मद, अबलूद्दीन, मौसम, हासिम अली आदि रहे।