फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिवाना माइनर में पानी नहीं छोड़ने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जिवाना माइनर में पानी न छोड़ने के विरोध में मंगलवार को गूंगा खेड़ी गांव के ग्रामीणों ने पहले गांव में एकत्रित होकर हंगामा किया। बाद में काफी संख्या मेें ग्रामीण तहसील पहुंचे और डीएम सहित अन्य अफसरों को सिंचाई विभाग के अफसरों की मनमानी के बारे में बताया। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को गूंगा खेड़ी गांव के प्रधान संजीव के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्रित हुए और हंगामा किया। किसानों ने कहा कि जिवाना माइनर में पिछले तीन माह से पानी की एक बूंद नहीं है। इस कारण इस माइनर से जुडे़ जिवाना, कंडेरा, खेड़ी और जिवानी गांव के सैकड़ों किसानों की फसल सूखकर बर्बाद हो रही है।
प्रधान संजीव ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर पिछले पंाच दिन से एसडीओ अमित चौधरी और जेई आदेश को फोन से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन किसी ने एक बार भी फोन रिसीव करना भी उचित नहीं समझा। किसानों ने एसडीओ और जेई सहित अन्य कर्मचारियों पर कार्यालय से गायब रहने का आरोप लगाया। बाद मेें सभी एकत्रित होकर सभी तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर डीएम सहित अन्य अफसरों से माइनर में जल्द से जल्द पानी उपलब्ध कराने की मांग की। हंगामा करने वालों में महक सिंह, सुशील, अमरपाल, हरवीर, रामनरेश, नवीन, धर्मेंद्र, सुनील, ओमवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें