बड़ौत (बागपत)। भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में मंगलवार को नगरपालिका परिसर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें साधकों को योगाभ्यास कराया गया।
शिविर का शुभारंभ जिला प्रभारी डा. सुनीता जैन ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रतिदिन सुबह- शाम नियमित योग करते हैं। वे बिल्कुल स्वस्थ रहते है। बीमारियों भी ऐसे व्यक्ति से दूर रहती हैं और आयु भी अधिक नहीं दिखती। उन्होंने साधकों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, ताडासन, चक्रासन आदि का अभ्यास कराया। बाद में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने 21 जून को योग दिवस सफल बनाने पर मंथन किया। इस अवसर पर डा. अनुराग मित्तल, सरिता चौधरी, राकेश आर्य, डा. मीना मित्तल, एडवोकेट हरवीर सिंह, सतपाल, मंजु, विदुषी, किरण, राजीव, अनिता चौधरी का योगदान रहा। उधर, तहसील परिसर मेें राजेंद्र प्रसाद जैन और एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा साधकों को योगाभ्यास कराया।
यौगिक क्रियाएं कराई
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। शिंजन योग ट्रस्ट की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चल रहे योग शिविर में प्रशिक्षकों ने योग की विभिन्न जानकारी दी। योग की विभिन्न क्रियाओं को अभ्यास कराया। इस दौरान राम सिंह वर्मा ने आसनों का अभ्यास कराया। प्राचार्य उपेंद्रदत्त शर्मा ने आसनों से होने वाले फायदों को बताया। ब्यूरो