बागपत। जिला अस्पताल में दवा खरीद में 1.65 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की शिकायत की जांच मुख्य सचिव के आदेश पर अपर निदेशक स्वास्थ्य मेरठ करेंगे। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि उन्होंने दवा खरीद की सूचना मांगी थी। अब मुख्य सचिव के आदेश पर डीजी हेल्थ ने मेरठ मंडल के एडी हेल्थ को जांच सौंपी है। निर्देशित किया 15 दिनों में इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। इस प्रकरण में शिकायतकर्ता के भी बयान लेने के निर्देश दिए गए हैं।