फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम तोड रही हैं 5012 ऑनलाइन शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ऑन लाइन प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण समय पर नहीं हो रहा है। इस कारण ऑनलाइन शिकायतों का अंबार लगता जा रहा है। जिले में छह माह में ऑन लाइन 481733 प्राप्त हुई, इसमें 5012 शिकायतें लंबित हैं। इसमें एक माह से तीन माह और तीन से छह माह की लंबित शिकायतें हैं।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों पर की जाने वाली ऑनलाइन शिकायतों का समाधान भी नहीं हो पा रहा है। शिकायतों का निस्तारण करने में जिला स्तरीय अफसर दिलचस्पी कम ही ले रहे हैं। जिले में भी 5012 शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं। इसमें एक माह से तीन और तीन से छह माह के लंबित प्रकरण शामिल हैं। सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस के राज्य समन्वयक अंद्रा बामसी ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को पत्र लिखकर लंबित शिकायतों से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि जिले से विभिन्न विभागों की 481733 शिकायतें प्राप्त हुई , इसमें से 476721 शिकायतों का निस्तारित हुआ है। एक माह से लंबित आवेदन 2034 है। वहीं एक माह से अधिक और तीन माह के अंदर की 49 शिकायतें हैं। तीन माह से अधिक एवं छह माह के अंदर की 87 और छह माह से अधिक लंबित आवेदन 2842 हैं। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि समय पर शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। राज्य समन्वयक ने डीएम को निर्देशित किया विभिन्न शासकीय सेवाएं, जन सेवा केंद्र एवं ऑनलाइन पोर्टल पर होनी वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा निरंतर शासन स्तर से उच्चाधिकारी कर रहे हैं। लंबित आवेदनों का निस्तारण शीघ्रता कराएं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित करें। दूसरी तरफ प्रभारी सीडीओ हूबलाल का कहना है जो भी शिकायतें लंबित हैं, उनका नियमानुसार जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।


मंडल के इन जिलों में भी शिकायतें हैं लंबित
बागपत। मेरठ मंडल के मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर जिले में भी लंबित शिकायतों की भरमार हैं। मेरठ में 1006232 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से 988526 शिकायतों का निस्तारण हुआ। एक माह में 12134, तीन माह की 774, तीन माह से अधिक और छह माह के अंदर 267 और छह माह से अधिक की 4523 शिकायतें लंबित हैं। गाजियाबाद में 2188687 आवेदनों में से 2173871 का निस्तारण हुआ और 14816 लंबित हैं। मुजफ्फरनगर में 861596 आवेदनों में से 856027 का निस्तारण हुआ और 5569 शिकायतें लंबित हैं। शामली में 580742 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 576548 निस्तारित हुए और 4194 शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें