फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, वीडीओ और एडीओ ने नहीं दिया जवाब, फिर नोटिस की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के पैतृक गांव बासौली में कब्रिस्तान की भूमि पर तालाब की खुदाई प्रकरण में प्रधान, वीडीओ और एडीओ पंचायत को फिर से नोटिस जारी होगा। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के गांव बासौली में कब्रिस्तान की भूमि पर तालाब की खुदाई शुरू कराने को लेकर 14 अप्रैल को विवाद हो गया । विशेष समुदाय के लोगों ने डीएम से शिकायत कर कब्रिस्तान पर गलत तरीके से तालाब की खुदाई कराने का आरोप लगाया । डीएम ने डीपीआरओ संजय कुमार यादव को कार्रवाई के निर्देश दिए । इसके बाद डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को नोटिस जारी किया।
उल्लेखनीय है कि कब्रिस्तान के रूप में प्रयोग की जा रही भूमि पर तथ्य को छिपाकर तालाब की खुदाई कराई गई है, इससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई। एक सप्ताह से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक न तो प्रधान, न वीडीओ और न ही एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ को स्पष्टीकरण भेजा है। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया कि अभी तक स्पष्टीकरण न देना गलती सिद्ध करता है। दोबारा से तीनों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी स्पष्टीकरण नहीं दिया तो डीएम को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें