फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में योग का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में सोमवार को गांधी रोड पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढचढ कर भाग लिया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ जिला प्रभारी डा. सुनीता जैन ने किया। उन्होंने कहा कि आज पैसा कमाने की चाहत में मनुष्य पागल होता जा रहा है। उसे न तो अपने शरीर की चिंता है और न ही अपने परिवार व समाज की। वह पैसा तो कमा लेता है। लेकिन अपना शरीर खराब कर लेता है। उन्होंने ने शिविर मेें शामिल लोगों को योग का महत्व बताया। कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। शरीर लचीलापन रहता है। आलस्य दूर रहता है। शिविर मेें उन्होंने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभांति सहित अनेकों आसन की क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनके फायदे बताएं। साथ ही प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें