बड़ौत (बागपत)। जेपी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बिगड़ते पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया । इसमें स्कूली बच्चों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया।
आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, शरण शर्मा और अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर किया। इस संगोष्ठी में स्कूल डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में लोग अपने निजी स्वार्थ के चलते क्षेत्र में अवैध रुप से पेड़ों का कटान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डब्लयूएचओ रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत के 80 प्रतिशत लोग प्रदूषित हवा मेें जीवन व्यापन कर रहे हैं और प्रत्येक 10 में से एक व्यक्ति की मौत इन्हीं कारणों से हो रही है। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को साल मेें कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। इसमेें रजत, शुभम, दीपेश, संदीप, अक्षित, रजनीश, शिवानी, पुष्पा, स्वाति, मोनिका आदि का योगदान रहा।