फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में फिर टूटी चौगामा नहर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट में फिर टूटी चौगामा नहर
विज्ञापन


दोघट। चौगामा नहर में सिंचाई विभाग ने फिर से पानी छोड़ दिया। दोघट में नहर टूट गई। गेहूं की फसल पानी में डूबने से खराब हो गई है। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने लोई से शुक्रवार को फिर चौगामा नहर की टीकरी व कुरथल शाखा में पानी छोड़ दिया। नहर दोघट में टूट गई। सैंकडों बीघा गेंहू की फसल पानी में डूब गई। किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। किसानों ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी चौगामा नहर में पानी छोड़ दिया गया था। टीकरी व दोघट में नहर टूट गई थी। इस कारण सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। टूटी नहर को ठीक कराए बिना ही शुक्रवार को सिंचाई विभाग ने फिर से नहर में पानी छोड़ दिया। नहर का पानी खेतों में घुस गया है। पक कर तैयार खड़ी गेंहू की फसल पानी में डूब गई है। फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि नहर में पानी बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर हरेंद्र, दिनेश, राजू, महेंद्र, महीपाल, राजवीर, चरण सिंह, बाबू, रविंद्र आदि शामिल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें