फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में गन्ना डालने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में गन्ना डालने की चेतावनी
विज्ञापन


बिनौली। क्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव में शुक्रवार को गन्ना किसानों की पंचायत हुई। इसमें चीनी मिलों के प्रबंधन की मनमानी पर कड़ा रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सामान्य प्रजाति की आपूर्ति शुरू न करने पर आंदोलन किया जाएगा और कलक्ट्रेट परिसर में भी किसान गन्ना डाल देंगे।
विज्ञापन

पंचायत में विषयपाल सोलंकी ने कहा कि मलकपुर और किनोनी शुगर मिलों के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। किसानों के पास ज्यादा रकबे में सामान्य प्रजाति का गन्ना है। लेकिन पर्ची अगेती प्रजाति की भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार किसान मिलों के अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन आश्वासनों के बाद भी समस्या का समाधान नही हो रहा है। पंडित जनार्दन शर्मा ने कहा कि किसानों को सामान्य प्रजाति का गन्ना खेतों में खड़ा रहने से चारे की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा यदि मिलों ने सामान्य प्रजाति का गन्ना जल्दी लेना शुरू नही किया तो किसान गन्ना ट्रैक्टर ट्राली में भरकर डीएम कार्यालय पर ले जायेंगे। पंचायत में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल दोनों मिलों के अधिकारियों से मिलेगा। यदि फिर भी समाधान नही हुआ। तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता वीरसेन ने की। संचालन रामपाल सिंह ने किया। पंचायत में राजेंद्र सिंह, जगवीर, राजकुमार, देशपाल, बाबुराम प्रधान, हरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, विक्रम सिंह, उदयवीर, इंद्रपाल, सतबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें