बड़ौत (बागपत)। देवी भक्तों ने ठाकुरद्वारा से देवी के पंखे की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली । शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से चलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पंचवटी मंदिर पहुंची और वहां देवी पर पंखा चढ़ाया। इसके बाद शोभायात्रा का ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में समापन हुआ ।
देवी के पंखे की शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से चलकर पट्टी चौधरान, सरकुलर रोड, कोताना रोड, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग होते हुए पंचवटी मंदिर पहुंचा। इसमेें सबसे आगे ढोल बजाते हुए कलाकार धार्मिक धुन चलाकर चले। बीच में रिदि-सिद्वि, गणेश जी की भव्य झांकियां रही। पंचवटी मंदिर में देव पर पंखा चढ़ा गया। इसके बाद गांधी रोड से होते हुए शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में पहुंचकर समापन हुई। इस में घनश्याम शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, राम कुमार राणा, राजीव, संजीव, कुलदीप, बाबी, लीलू, राजू सैनी आदि का सहयोग रहा।