फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बर्बादी रोकने को जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अंधाधुंध जल दोहन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भारतीय एकता संगठन के कार्यकर्ता घर-घर लोगों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने बावली गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

भारतीय संगठन एकता के तत्वावधान मेें आयोजित जन जागरूकता रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह और संगठन के अध्यक्ष विजय तोमर ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल परिसर में रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बावली गांव पहुंची। रैली के दौरान कार्यकर्ता जल ही जीवन है, पानी की एक-एक बूंद में बसी है जिंदगी आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। गांव में कार्यकर्ताओं ने जनसभा कर लोगों को अत्यधिक जल दोहन न करने का आह्वान किया। बाद में रैली स्कूल परिसर मेें समाप्ति हुई। प्रो. डॉ. आरपीएस तोमर और सचिव डॉ. मनीष तोमर ने उन्हें सम्मानित किया। इसमें आसिफ, अनुज चौहान, धीरज पांचाल, अंकुर तोमर, अमित तोमर, आशीष कुमार, हिमांशु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें