बागपत। सीबीएसई परीक्षा पांच मार्च से शुरू होगी। इसके लिए दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बड़ौत में चार, बागपत और खेकड़ा में तीन-तीन सेंटर निर्धारित किए हैं। हाईस्कूल में 3890 और इंटर में 3108 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली। रोल नंबरों के अनुसार सीटिंग प्लान तैयार किया।
जिले में पांच मार्च से सीबीएसई की परीक्षा का आगाज हो जाएगा। 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित गए। परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों ने एग्जाम की तैयारियां पूरी कर ली है। एग्जाम के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया। दस केंद्रों में हाईस्कूल और इंटर के 6998 बच्चे पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 3890 और इंटर में 3108 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर बच्चों ने भी तैयारियां तेज कर दी। सभी विद्यालयों में व्यवस्था चाक चौबंद की। शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी। समय पर परीक्षा शुरू हो जाएगी।
केंद्र और पंजीकृत विद्यार्थी
सेंट एंजेंल्स पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल में 258 और इंटर में 495, लक्ष्य में हाईस्कूल में 486 और इंटर में 447, डीएवी में हाईस्कूल में 443 और इंटर में 357, बड़ौत के जेपी पब्लिक स्कूल की हाईस्कूल में 769 और इंटर में 259, ग्रोवेल गर्ल्स में हाईस्कूल में 159 और इंटर में 108, वनस्थली हाईस्कूल में 365 और इंटर में 259, विद्या भवन खेकड़ा में हाईस्कूल में 167 और इंटर में 55, गुरुकुल में इंटर 188 और इंटर में 239, होली चाइल्ड एकेडमी में हाईस्कूल में 246 और इंटर में 113 बच्चे पंजीकृत हैं।