फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच रमाला की टीम ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रमाला गांव के आर्य समाज मंदिर में चौधरी श्याम सिंह की स्मृति में शुरू हुई तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को पहला मैच रमाला की टीम ने मुंबई की टीम को चार अंक से हराया।
विज्ञापन

इस कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह भी साथ रहे। पहला मैच रमाला और मुंबई की टीम के बीच हुआ। इसमें रमाला ने 36 अंक प्राप्त किए, जबकि मुंबई की टीम 31 रन बनाकर आउट हो गई। प्रतियोगिता के संयोजक और आयोजक विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया प्रतियोगिता का समापन 27 फरवरी को होगा। इसमें कक्कू, मनोज, नदीस, सन्नी, योगेंद्र, मास्टर सतपाल चौधरी, सतबीर, इंद्रपाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें