बागपत। सामाजिक क्षेत्र से लेकर खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।
जिले की उन महिलाओं को आठ मार्च को विश्व महिला दिवस पर सम्मान मिलेगा, जिन्होंने सामाजिक क्षेत्र में कार्य किए हैं। कन्या भ्रूण हत्या से लेकर पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रही है। खेती कर परिवार को चला रही है। उन खिलाड़ियों को भी लिया जाएगा जिन्होंने विभिन्न खेलों के माध्यम से जिले के नाम प्रदेश ओर देश में किया है। विभिन्न समूहों की उन महिलाओं का चयन होगा, जिन्होंने समूह के माध्यम से अपने साथ-साथ अन्य महिलाओं को आजीविका के लिए आय के साधन तैयार किए हैं। सीडीओ ने बताया कि सामाजिक कार्य के लिए प्रेरित किया जाएगा।