बागपत। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में औसिक्का निवासी अपराधी इरफान को कोर्ट में पेशी पर लाया गया और मामले में सुनवाई होने के बाद पुलिस उसे वापस दिल्ली ले गई।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के औसिक्का गांव निवासी इरफान पुत्र इदरीश जिला कारागार रोहिणी दिल्ली में किसी मामले में बंद है। उस पर बड़ौत कोतवाली में 302 का मामला दर्ज है। इस मामले में बुधवार को दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच बागपत न्यायालय में पेशी पर लेकर आई। पुलिस ने उसे एडीजे कोर्ट बागपत में पेश किया। मामले में सुनवाई के बाद पुलिस उसे दिल्ली वापस ले गई।