फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रदर्शनी का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकला प्रदर्शनी का समापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर स्थित राजकीय शैक्षणिक संग्रहालय पर चल रही तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर कलाकारों को सम्मानित किया गया। संस्कार भारती द्वारा आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में नवोदित कलाकारों ने चित्रों के माध्यम से अननी कला कौशलता का परिचय कराया। इस अवसर पर कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। संस्कार भारती के जिले के संरक्षक महेंद्र आचार्य, पीयूष शर्मा, अनिल कुमार, प्रवीण सैनी का आयोजन में सहयोग रहा। अनुराधा वर्मा, संजय, मीरा शर्मा, सुचित्रा सैनी, प्रिसन्ना कुमारी, मीनाक्षी आर्य, साक्षी सिंगवाल आदि रहे।

स्वच्छता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत स्वच्छता अभियान में भाग लिया। अधिशासी अभियंता बालेंद्र, सहायक अभियंता रजनीश गुप्ता, एसके जैन, शिव कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार, पीपी सिंह, मेहर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रणवीर सिंह सैनी, लेखाधिकारी पवन कुमार, लवकुश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


फरमान अली भाकियू भानू के अध्यक्ष बने
मुजफ्फरनगर। भाकियू भानू में लगातार चल रहे विवाद के बाद फुरकान अली को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष सगीर त्यागी ने उनके नाम की घोषण की। कचहरी रोड स्थित एक होटल में भाकियू भानू की बैठक हुई। बैठक के बाद मंडल अध्यक्ष सगीर त्यागी ने फुरकान अली को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। बैठक में आदेश सोम, महबूब अंसारी, अनुज सोम, इकबाल राना, सत्यजीत सोम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


अखिलेश का जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। सपा के युवा नेता चंदन चौहान ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे। चंदन चौहान ने कहा कि प्रदेश की राजनीति अखिलेश यादव ही ऐेसे नेता है जो प्रदेश के विकास को सही गति दे सकते हैं। अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने यह साबित भी कर दिया। भाजपा केवल भाषण देने का काम करती है, अखिलेश यादव ने योजनाओं को धरातल पर उतारा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें