फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीटी योजना के लिए पांच गांवों में बनेंगे आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा तहसील की डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) योजना में आ रही आधार कार्ड की समस्या शुक्रवार को दूर हो जाएगी। लखनऊ की कॉमन सर्विस सेंटर हैड अजीत पाल के आदेश पर जिला नोडल के साथ बृहस्पतिवार को खेकड़ा एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सभी कोटेदार और सीएससी सेंटर संचालक शामिल हुए। पांच गांवों में सेंटर खोले जाएंगे ,जहां पर आधार कार्ड बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन

डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) योजना के लिए खेकड़ा तहसील का चयन हुआ है। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने लखनऊ कॉमन सर्विस सेंटर के यूपी हैड अजीतपाल से इस संबंध में वार्ता की। डीएसओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को खेकड़ा तहसील स्थित एसडीएम दफ्तर में आधार कार्ड के संबंध में वार्ता हुई है। पांच गांवों को चिन्हित किया गया। इनमें आधार कार्ड के लिए सेंटर बनाए जाएंगे। एसडीएम आशीष कुमार ने सीएससी के नोडल गौरव कुमार को निर्देशित किया वह आधार कार्ड के सभी नियमों को पूरा करते हुए जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। ।

इन गांवों में शुरू होंगे आधार कार्ड
डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि मंडला, रटौल, काठा, सिंगौली तगा और खेकड़ा में आधार सेंटर चालू कराया जाएगा। इन सेंटरों से पांच से छह गांवों को जोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा 10 गांवों का और भी चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार बना है या नहीं टॉल फ्री 1947 नंबर पर कॉल करें
यदि किसी व्यक्ति का आधार कार्ड बना है या नहीं, घर नहीं पहुंचा। क्या कमी रही है इसकी सभी जानकारी टॉल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके ले सकते है।

शुक्रवार से शुरू हो जाएगा काम
जिल आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार से चयनित किए गए गांवों में आधार बनाने के लिए कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें