फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने फल-सब्जियों का स्टॉल लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में फल सब्जियों का स्वस्थ जीवन में महत्व विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न फल और सब्जियों से मिलने वाले स्वास्थ्य उपयोगी तत्वों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

संगोष्ठी में गंगा हाउस की अदिति और राशि ने सेहत का ख्याल रखने के लिए अपने भोजन में पौष्टिक तत्वों से भरपूर फलों का सेवन करने का संदेश दिया। यमुना हाउस की प्रतिभागी ख़ुशी और वंशिका ने आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अंगूर और पपीता, चर्म रोग से बचने के लिए अमरूद और दांत की तकलीफ के लिए संतरे का सेवन करने की जानकारी दी। अलकनंदा हाउस की शगुन और पलक ने शाकाहार को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए विभिन्न फलों में विद्यमान विटामिंस के स्रोत की जानकारी दी। नर्मदा हाउस की एलीना और स्नेहा ने सब्जियों का सेवन करने की जानकारी दी। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने फल सब्जियों को काटकर सलाद के रूप में प्रदर्शित कर उनकी महत्ता समझाई। संचालन शालू दक्ष ने किया। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, निदेशक डॉ. सुनील आर्य, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, जितेंद्र आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें