फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय प्रबंधन से अच्छे अंक मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
समय प्रबंधन से अच्छे अंक मिलेंगे
विज्ञापन


बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर समय प्रबंधन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभांरभ हुआ। इसमेें छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए टिप्स दिए गए।
कार्यशाला का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम सिंह और प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने दीप जलाकर किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि तकनीकी और आधुनिक युग में सभी क्षेत्र मेें प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। सभी पड़ाव पर सफल होने के लिए कई तरह की परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहला चरण शिक्षा का है। आगामी छह फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं पर अच्छे अंक लाने का दवाब बना हुआ है। कई बार जल्दबाजी में की गई तैयारी के कारण विद्यार्थी परीक्षा मेें गलत उत्तर लिख देते हैं। इससे उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक लाने के लिए प्रश्नों और उनके उत्तरों के स्वरूप और आकार प्रकार की अच्छी तरह जान लेना चाहिए। परीक्षा मेें प्रश्न पत्र हाथ में आते ही सबसे पहले सरल प्रश्नों का उत्तर लिखने चाहिए। इसमें पूरी एकाग्रता के साथ ऊर्जा लगानी चाहिए। छात्रों को कठिन प्रश्नों के लिए कुछ समय बचा कर रखना चाहिए। बताया कि बहुत से छात्र अपना सारा समय उन प्रश्नों को हल करने में लगाते है, जिनके उत्तर उन्हें सही से नहीं आते। बाद में वे ठीक तरह से याद प्रश्नों के उत्तर लिखने के लिए समय नहीं निकाल पाते और जल्दबाजी में अच्छे अंक गंवा देते है। कार्यशाला में रुचिका, नेहा, ममता, भारती, नीलम, उषा, प्रीति, ज्योति, प्रियंका, आकाश, दीपेश, सुधीर, अमन, दीपक, राजेश, मनोज शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें