फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील में गड़बड़ी पर प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मिड-डे मील में अनियमितता, शौचालय निर्माण अधूरा होने और महिला शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता की शिकायत के बाद प्राथमिक विद्यालय संख्या एक बागपत के प्रधानाध्यापक को निलंबित किया। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि उन्हें प्राथमिक विद्यालय ग्वाली खेड़ा संख्या दो से संबद्ध कर दिया। प्रकरण की विस्तृत जांच खंड शिक्षा अधिकारी को बागपत को सौंपी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी योग राज सिंह ने बताया कि संस्था की प्रबंध समिति के सदस्य सुरेंद्र कुमार, देशराज और सेवानिवृत्त बीडीओ नरेश कुमार ने सीएम योगी आदित्य नाथ से प्राथमिक विद्यालय बागपत संख्या एक के प्रधानाध्यापक बृजभूषण पर वित्तीय अनियमितता और अन्य शिकायतें की । खंड शिक्षा अधिकारी बागपत और खंड शिक्षा अधिकारी पिलाना की टीम बनाकर जांच कराई। समिति ने वित्तीय अनियमितता, विद्यालय में रख-रखाव ठीक नहीं करने, विद्यालय स्टाफ में सामंजस्य स्थापित नहीं करने जैसे कारण बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। जांच रिपोर्ट के बाद ब्रजभूषण को निलंबित किया। बीएसए ने बताया निलंबन अवधि में वह संबद्ध किए विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी बागपत को जांच अधिकारी नियुक्त किया जाता है। प्राथमिक विद्यालय संख्या एक बागपत को पिछले वर्ष विद्यालय पुरस्कार से नवाजा था। दूसरी तरफ बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि शिक्षण कार्यों में रुचि नहीं लेना, व्यय की गई धनराशि में तकनीक गड़बड़ी है। बिलों का भुगतान करने में गलत तरीका अपनाया गया यही नहीं उच्च अधिकारी स्तर से अनुमति तक नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें