बिनौली (बागपत)।
किसानों की बैठक रविवार को बिनौली में हुई। इसमें किनौनी और मलकपुर चीनी मिल के बकाया भुगतान न करने पर रोष व्यक्त किया और अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में किसान नेता संदीप धामा ने कहा कि किनौनी मिल प्रबंधन ने मेरठ जनपद के किसानों का बकाया समस्त भुगतान कर दिया, लेकिन बागपत के किसानों का भुगतान लटका रखा है। इससे किसानों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा निजी मिले अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना बताकर लेने में आनाकानी कर किसानों को परेशान कर रही है। मिलों ने अपना रवैया नहीं बदला तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में बिजली की बढ़ी विद्युत दर अविलंब वापस लेने तथा जनपद में नलकूप कनेक्शन देने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने की प्रदेश सरकार से मांग की इसमें चौधरी रामबीर सिंह, राजपाल सिंह, राजीव, सुरेश दरकावदा, सोनू, धर्मबीर, नरेंद्र धामा, पिंकू, लक्ष्मण, रामकिशन आदि रहे।