फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आज से होगा स्वच्छता सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आज से होगा स्वच्छता सर्वेक्षण
विज्ञापन


बागपत। केंद्र सरकार की ओर से चलाया गए स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की टीम बृहस्पतिवार को बागपत नगर पालिका परिषद में पहुंच गई। देर रात तक दस्तावेजों का निरीक्षण कर डाटा अपलोड किया। शुक्रवार को टीम नगरवासियों से स्वच्छता अभियान को लेकर सवाल करेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय शहरी और विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य चार जनवरी से शुरू हो गया था, जो 10 मार्च तक चलेगा। बागपत जनपद की तीनों नगर पालिका और पांच नगर पंचायत शामिल है। बागपत नगर पालिका परिषद की स्थिति जानने के लिए तीन सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार सुबह दो दिन के लिए पहुंच गई है। ये एक प्राईवेट कंपनी के लोग है। वरिष्ट निरीक्षक बंटी कौशिक के नेतृत्व में मनीष कुमार और सुनील कुमार कार्य कर रहे है। पहले दिन पालिका के दस्तावेज देखे और डाटा अपलोड किया जा रहा है। शुक्रवार को टीम नगर की स्थिति देखेंगी और लोगों से जानकारी करेंगी। नगर के लोग स्वच्छता एप का इस्तेमाल नहीं कर रहे है। अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य का कहना है कि अभी तक एप पर कोई शिकायत नहीं की गई है। सर्वेक्षण टीम आने के कारण पालिका कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को सुबह ही साफ-सफाई कर दी गई है। मुख्य सड़कों पर पानी का भी छिड़काव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें