बागपत। दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवाया के सीआरपीएफ के कैंप पर आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों की आत्मा की शांति के लिए मुन्ना लाल मार्केट में हवन का आयोजन किया। लोगों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।
सोमवार को शहर के मुन्ना लाल मार्केट में व्यापारियों ने हवन का आयोजन किया । इसमें सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। दीपक सिंधी ने कहा कि पाकिस्तान अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। आतंकी हमले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। एक ओर देश में नववर्ष का जश्न मनाया जा रहा है और दूसरी तरफ सैनिक शहीद हो रहे हैं। करतार सिंह आर्य, प्रमोद शर्मा, मनोज गुप्ता, योगेश गुप्ता, अमित, तुषार सिंह मौजूद रहे।