खेलों में करनी चाहिए बढ़ चढ़कर भागीदारी
बड़ौत (बागपत)।
हाईवे स्थित पीएन शर्मा पार्क के नजदीक शनिवार को नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ. दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा ने आर्यन गेटवेज शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया।
इससे पूर्व रेंज पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अमित राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, वयोवृद्ध निशानेबाज दादी चंद्रो तोमर, विपिन दांगी और रवि जाटव ने किया। इस मौके पर पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने कहा युवा देश का भविष्य होता है। युवा शिक्षित होगा, तभी देश और समाज का विकास होगा। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। खेल में युवाओं का भविष्य सुनहरा है। निशानेबाजी का खेल रोजगार प्राप्त है। इस खेल मेें जहां युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ा रहे है, वहीं रोजगार पाकर अपना कैरियर बना रहे है। इसकी अध्यक्षता दादी चंद्रो तोमर ने की। संचालन मुकेश चौधरी ने किया। इसमें विपिन दांगी, रवि जाटव, दादी प्रकाशो तोमर, वाजिद अली, अमित श्योराण, मांगेराम तोमर, रविदत्त शर्मा, विकास राणा, राजीव चौहान आदि रहे।