बड़ौत (बागपत)। निकाय चुनाव की तैयारी मेें नेता दिन-रात मेहनत करने में जुटे है। कुर्सी पाने के लिए उम्मीदवार जनता को खुश करने के लिए हर सियासी चाल चल रहे है। मामला मौत का हो, जन्मदिन हो या कोई शादी समारोह...सूचना मिलते ही अधिकतर प्रत्याशी मौके पर खड़े दिखते हैं।
जिले में तीसरे चरण में निकास चुनाव होना है। प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। वर्तमान समय में चुनाव लड़े रहे प्रत्याशी हर किसी के दुख दर्द में भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही किसी के घर से बुरी या अच्छी खबर मिलती है अधिकतर प्रत्याशी तुरंत ही मौके पर पहुंच जाते हैं। वहां मौजूद अन्य वोटरों की नब्ज टटोलने के साथ-साथ अपनी छाप भी छोड़ने का प्रयास किया जाता है। इसके लिए प्रत्याशियों ने अपने कार्यक्रम निश्चित भी कर ले है कि किसी समय कहां पर जाना है। कार्यकर्ताओं को भी एक विशेष जिम्मेदारी दी । इसकी सूचना समय-समय पर प्रत्याशी को दे दी जाती है। हर बड़े छोटे कार्यक्रम में प्रत्याशी दिख रहे हैं। देहात की निकाय में तो प्रत्याशी युवाओं को रिझाने के लिए खेल के मैदान पर भी नजर आ रहे हैं।