फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल के बाद जिला तीरंदाजी टीम का चयन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। वेदवान आरचरी एकेडमी धनौरा-टीकरी में जिला तीरंदाजी संघ ने ट्रायल के बाद जिला तीरंदाजी टीम का चयन किया।
विज्ञापन

ट्रायल में बागपत जनपद से लगभग एक सौ तीरंदाजों ने भाग लिया। सीनियर और जूनियर वर्ग इंडियन राउंड में टीम का चयन किया । सीनियर बालक वर्ग में अमन वेदवान ने 632 अंक प्राप्त कर प्रथम, दीपक कुमार ने 611 अंक प्राप्त कर द्वितीय, अभिषेक वेदवान ने 606 अंक प्राप्त कर तृतीय और रोहित कुमार ने 599 अंक प्राप्त कर चौथ स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में रितिका वेदवान ने 622 अंक प्राप्त कर प्रथम, तनु ने 540 अंक प्राप्त कर दूसरा, काजल अंतल ने 524 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान और अंशु चौहान ने 500 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में हर्ष उज्ज्वल 657 अंक के साथ प्रथम, अभिषेक वेदवान 647 अंक के साथ द्वितीय, गगन वेदवान 637 अंक के साथ तृतीय और मनीष 631 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा। जूनियर बालिका वर्ग में आकांक्षा चौहान ने 540 अंक प्राप्त कर प्रथम, स्नेहा मौर्या ने 520 अंक प्राप्त कर द्वितीय, नेहा मौर्या ने 500 अंक प्राप्त कर तीसरा और काजल अंतल ने 470 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। ट्रायल के बाद चयनित सभी खिलाड़ी 8 और 9 दिसंबर को गौर्वधन मथुरा में होने वाली 7वीं स्टेट चैंपियनशिप में बागपत जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल एकेडमी के कोच सचिन वेदवान और बागपत स्टेडियम के कोच रितिका वेदवान ने कराई। 29 नवंबर को सीनियर और जूनियर वर्ग में कंपाउंड रिकरव का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें