फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंवली मिल का गन्ना क्रय केन्द्र न लगने पर आक्रोश व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सिंभावली मिल का गन्ना क्रय केंद्र न लगने के विरोध मेें रविवार को रंछाड़ गांव के किसानों ने गांव में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को बामनौली, रंछाड, सिरसली, धनौरा व माखर गांव के काफी संख्या में किसान रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में रंछाड़ गांव में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि सिंभावली मिल से कई गांव के किसान वर्षों से जुडे़ हुए हैं। इस बार भी मिल द्वारा क्षेत्र के गांवों में गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए गए थे, लेकिन अभी तक किसी भी गांव में गन्ना क्रय केंद्र नहीं लगाया गया है। जिस कारण किसानों के सामने दिक्कतें खड़ी हो गयी है। किसान नेता रविंद्र हट्टी का कहना था कि गन्ना क्रय केंद्र न लगने के कारण जहां किसानों के सामने गेहूं बुवाई का संकट खड़ा हो गया है, वहीं मवेशियों के लिए चारे की दिक्कतें उत्पन्न हो रही है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में राजवीर सिंह, सत्येंद्र, वीरेंद्र, ओमपाल, जगवीर, सुधीर, राजीव, ऋषि ठेकेदार, सत्यवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें