परीक्षा निर्धारण में धांधली का विरोध करेंगे
बड़ौत। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के परिक्षेत्र प्रभारी स्वराज पाल दूहन ने कहा कि दिगंबर जैन इंटर कालेज बड़ौत में शनिवार को होने वाले शिक्षक सम्मेलन में काफी संख्या में शिक्षक पहुंचेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष चेतनरायण सिंह शिरकत करेंगे।
शुक्रवार को दिगंबर जैन इंटर कालेज में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि सम्मेलन की व्यवस्था के लिए समितियों का गठन कर दिया गया है। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी चेतनरायण सिंह पुरानी पेंशन बहाल कराने, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों का पूर्ण शिक्षक सेवा नियमावली 7क की धारा के अनुसार वेतन वितरण अधिनियम में लाने, चिकित्सा सुविधा आदि प्रमुख मांगों के संघर्ष कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों के बिंदुओं पर प्रकाश डालेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में धांधली का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष कोमवीर सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।