फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर उठने लगे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल गांव में चार इंटर कॉलेज होने के बाद भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाए । इससे अभिभावकों में रोष है। जबकि सभी विद्यालय मानक पर खरे उतरते हैं। छात्र-छात्राओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। नियम खिलाफ कॉलेजों का आवंटन किया है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित किशनपुर बराल गांव में डीएवी इंटर कॉलेज है, जो काफी पुराना अनुदानित विद्यालय है। सीसीटीवी कैमरे, विद्युत, हवादार कमरे और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था है, लेकिन परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। जबकि किरठल गांव में दो इंटर कॉलेज, दोनों को केंद्र बनाया है। इसमें एक वित्त विहीन और एक अनुदानित विद्यालय हैं। इससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी को सामना करना पड़ेगा। छात्राओं का सेंटर तीन किलोमीटर और छात्रों का सेंटर पांच किलोमीटर से अधिक नहीं हो सकता। इसमें गांव के सुधीर, ओमपाल, विवेक, दिनेश, ईश्वर सिंह, आस मोहम्मद, दिलशाद, कंवर पाल, गजेंद्र ने डीआईओएस से किशनपुर बराल गांव के इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है।

17 तक ली जाएगी आपत्तियां
बागपत। डीआईआएस पीके मिश्रा ने बताया बोर्ड ने 44 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इस संबंध में 17 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई। इस संबंध में श्री यमुना इंटर कॉलेज में बैठक होगी। अपनी शिकायत ओर साक्ष्य के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद परीक्षा समिति के सामने फाइनल केंद्रों की लिस्ट तैयार होगी। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया सभी छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनवाए। बिना आधार कार्ड के किसी भी छात्र को बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। सभी छात्रों को इससे अवगत करा दिया जाए, ताकि सभी विद्यार्थी इसे बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें