फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन और शैक्षिक गोष्ठी को किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज मेें 18 नवंबर को होने वाले जनपदीय सम्मेलन और शैक्षिक गोष्ठी को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने जनसंपर्क कर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कॉलेज में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा शिक्षकों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। वह शिक्षकों के हकों के लिए संघर्षरत हैं और आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन व्यवस्थान को पुन: लागू करने के लिए मांग उठाई जा रही है। शिक्षकों के हितों से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में आगामी 18 नवंबर को कॉलेज में होने वाले जनपदीय सम्मेलन व शैक्षिक गोष्ठी को सफल बनाने पर भी मंथन किया । बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने नवनियुक्त शिक्षकों का अभिनंदन किया । अध्यक्षता उप्र शिक्षक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। संचालन सतीश शर्मा ने किया। इसमें योगेंद्र वर्मा, सतीश शर्मा, राजेश कुमार, मनीष जैन, पीयूष जैन, विनोद जैन, दिनेश जैन, रिषभ जैन, कालीचरण, विनय कुमार, सौरभ जैन, निशांत जैन, विपुल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें