फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर में घटिया सामग्री लगाने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा में नवनिर्मित बिजलीघर के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर लोगों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। इस दौरान उनकी जेई से नोकझोंक भी हुई। अफसरों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत के पूर्व सभासद सुनील चौधरी, समाजसेवी डॉ. विनोद के साथ काफी लोग बुधवार को बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने कहा बिजलीघर के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इससे ट्रांसफार्मर का स्थान टूट गया है। ट्रांसफार्मर कभी भी गिर सकता है। बिजलीघर में मशीनें खुली पड़ी है। जो खराब होने के कगार पर है। इसे लेकर लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान उनकी जेई से नोकझोंक हुई। उन्होंने अधिकारियों से भवन निर्माण की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इसमें सुनील चौधरी, डॉक्टर विनोद कुमार, सचिन, मनोज, प्रवीन, कन्हैया, पूरण सिंह, पवन मौजूद रहे। उधर जेई गजेंद्र सिंह ने कहा समस्या से अफसरों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें