फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न करने वाली चीनी मिलों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बकाया भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर सख्ती की तैयारी है। गन्ना उपायुक्त मेरठ ने मलकपुर और मोदीनगर मिल के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया भुगतान नहीं करने पर चीनी मिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल पर बागपत के किसानों का 263 करोड़ रुपये बकाया है। पिछले दिनों गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने गन्ना आयुक्त को तेजी से भुगतान कराने के निर्देश दिए । गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने लखनऊ में समीक्षा की तो वेस्ट यूपी की मोदीनगर और मलकपुर चीनी मिल पर सबसे अधिक बकाया पाया ।
जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया उपायुक्त ने मेरठ में बुधवार को बकाएदार चीनी मिलों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। जल्द से जल्द भुगतान के आदेश दिए गए। गन्ना उपायुक्त ने चीनी मिलों पर नाराजगी जताकर कहा अभी तक भुगतान का शेड्यूल तक प्राप्त नहीं हुआ है। मलकपुर चीनी मिल ने पिछले सत्र का भुगतान भी देरी से किया , इस कारण कई बार किसानों ने हंगामा और प्रदर्शन किया । डीसीओ ने बताया भुगतान में देरी करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें