बड़ौत (बागपत)।
नगर की शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए गए। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने बच्चों बताया देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्वान, वक्ता, राजनीतिज्ञ और एक कुशल शिक्षक थे। उनका जन्मदिवस शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज और विद्यालय मेें शिक्षक की भूमिका प्रस्तुत दी। इसमें कॉलेज के मेधावियों को डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने सम्मानित किया। संचालन रणपाल ने किया।
उधर, वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन और रोहित जैन ने किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षक दिवस बारे में बताया। इसके बाद शिक्षक दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली नेहा, द्वितीय स्थान पर आने वाली प्रियंका और तृतीय स्थान पर आने वाले शुभम को सम्मानित किया। लार्ड महावीरा एकेडमी में प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी और अभिषेक जैन ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं नेहरू बाल एकेडमी में डायरेक्टर जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार और वैभव जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन मंजु शर्मा और वैभव जैन ने किया। इसमें अभिलाषा, साक्षी, आंचल, स्तुति, खुशी, जसलीन, तरन्नमु, वंशिका, सोनू, छवि, तुषार, शुभम शामिल रहे।