फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प
विज्ञापन


बागपत। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर पंचायती सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान, बीडीसी, प्रमुख और पंचायत सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्प दिलाय गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेणु धामा ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति संकल्प लें और आगे बढ़े।
विज्ञापन

हिना गार्डन में हुए सम्मेलन में धामा ने कहा कि देश को 2022 तक भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना है। इसमें सभी का सहयोग की जरूरत है। प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य समझें। राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं है। जिले के सभी प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुखों को संकल्प दिलाया गया। डीडीओ हुब लाल, डीपीआरओ संजय कुमार यादव, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने का आह्वान किया गया। जिले के अधिकांश प्रधान, बीडीसी सदस्य और ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें