फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतन समय पर न मिलने के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज और दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया और काली पट्टी बांधकर काला दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर अरुण सोलंकी के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया और हाथों पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। उधर, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने भी सातवें वेतन समय पर न मिलने के विरोध में हाथों पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। उन्होंने कहा अभी तक यूजीसी ने न तो एपीआई हटाया है और न ही सातवां वेतन आयोग समय पर नहीं दिया है। प्रदर्शन और काला दिवस मनाने वालों में डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ.. वीके द्विवेद्वी, बागपत जिला मूटा प्रतिनिधि डॉ. दीपक, चंद्र मौर्य, डीसी मौर्य, डॉ. सुभाष मलिक, डॉ. विजयपाल, डॉ. केजी पांडेय, डॉ. केएस सिंह, डॉ. राजीव, डॉ. संदीप, डॉ. शौकेंद्र, डॉ. एमके मुछाल, डॉ. सुरेश, रेनू देवी, कविता, अंशु उज्ज्वल, डॉ. रुचि गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें