बड़ौत (बागपत)।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले मुख्य डाक घर में सातवें दिन भी ग्रामीण डाक सेवकों ने हड़ताल जारी कर धरना दिया।
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा विभाग हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सहायक संगठन सचिव ब्रजमोहन शर्मा ने कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा, चाहे हमें दिल्ली कूच क्यों न पड़े। अब समय आरपार की लड़ाई का समय आ गया है। इसमें जयवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, सोहनवीर सिंह, मनेंद्र सैनी, सत्यवीर सिंह, ओमपाल सिंह, ओमवीर शर्मा, देवेंद्र सिंह आदि रहे।