फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरकर इंसाफ मांगेंगे किसान: टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा किसान समस्याएं झेल रहे हैं, लेकिन सरकारों से किसानों को कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है। मंदसौर में किसानों पर गोली चलाने की घटना निंदनीय है। 21 जून को देशभर के किसान आंदोलन कर सरकार से जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के सिसौली से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने जाते टिकैत ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। रालोद और भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। टिकैत ने कहा किसानों पर गोलियां चल रही है, लेकिन खुद को किसान हितैषी कहने वाले खामोश हैं। किसान का पूरा कर्ज माफ होना चाहिए। इसके अलावा ऐसा सिस्टम बनाया जाए कि किसान को कर्ज लेने की जरूरत ही न पड़े। किसान को बेहतर बीज उपलब्ध कराएं जाएं, किसान की फसलों को नगद खरीदा जाए और गन्ने की फसल के दाम भी तुरंत मिले। ताकि किसान आर्थिक तौर पर समृद्ध बनें।
उन्होंने कहा 16 से 18 जून तक हरिद्वार में किसान घाट पर किसान समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू होनी चाहिए। दिल्ली की पंचायत में तय किया 21 जून को जब सरकार योग दिवस मनाएगी, तब किसान धरना प्रदर्शन और किसान समस्याओं के उन्मूलन के लिए सड़क पर ही योग करेंगे। इसमें प्रदीप गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, तेजपाल, राजबीर गुर्जर, महेश ठाकुर, श्रीपाल ठाकुर, राहुल शर्मा, हिम्मत ठाकुर, योगेश प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें