बागपत। जिले में छह जुलाई को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा नौ केंद्रों पर कराई जाएगी, जिसमें 4141 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिट मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में डीएम राजकमल यादव ने केंद्र व्यवस्थापकों को बीएड प्रवेश परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। जिसमें पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से पांच बजे तक चलेगी। जिसमें सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
परीक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसके लिए तीन जोनल, छह सेक्टर, नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट व आलाधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान एडीएम अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।