बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में तीस हजार रुपयों के लेनदेन के विवाद में पथराव और फायरिंग की घटना में 41 आरोपियों को घर छोड़कर भागना पड़ा। उनकी तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।
मोहल्ला केतीपुरा में 21 फरवरी को तीस हजार रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए, उनके बीच पथराव और फायरिंग हुई। इस घटना में कोतवाली में तैनात एसआई रोशनलाल ने पुलिस टीम के सामने ही पथराव और फायरिंग के साथ बलवा करने का आरोप लगाते हुए 28 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने नामजद आरोपी वसीम और उसके भाई हसीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि 27 नामजद और 14 अज्ञात अभी भी फरार हं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।