फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ईपीई पर टकराए 40 वाहन, बीस लोग घायल

विज्ञापन
ईपीई पर हुई सडक दुर्घटना मे क्षतिग्रस्त खडे वाहन - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह चार बजे घने कोहरे के कारण किनारे खड़े कैंटर में ट्रक टकरा गया। जिसके बाद 40 वाहन आपस में टकराते चले गए। दुर्घटना का शिकार हुए वाहनों में सवार 20 से भी अधिक लोग घायल हो गए। एक्सप्रेस वे पर चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए गाजियाबाद के अस्पताल में भेजा गया। सड़क दुर्घटना के कारण एक घंटे तक एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास तीन दिन से एक क्षतिग्रस्त कैंटर खड़ा था। सोमवार एक्सप्रेस वे पर सुबह के समय कोहरे की चादर छायी थी। कोहरे के दौरान गाजियाबाद से हरियाणा की ओर जा रहा एक ट्रक एक्सप्रेस वे पर खडे़ इस कैंटर से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शी वाहन सवार लोकेंद्र कुमार, बलजोर, रघुवीर ने बताया कि इसके बाद आधे घंटे के दौरान ट्रक के पीछे चल रहे करीब 40 वाहन आपस में भिड़ते चले गए। इन वाहनों में सवार बीस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में पंजाब जा रहे कानपुर निवासी राहुल, दिल्ली से पानीपत जा रहे लक्ष्मीनारायण, गाजियाबाद से चंडीगढ़ जा रहे एक परिवार के मनीष, राजीव, प्रशांत, शुभम, जितेंद्र, दिल्ली से रोहतक हरियाणा जा रहे अरविंद, कमल, सनी, पंजाब जा रहे मयंक, सतेंद्र, मुस्कान और बेबी समेत बीस से अधिक लोग घायल हो गए। वाहनों की भिड़ंत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस और एनएचएआई के कर्मचारियों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल में भिजवाया।
ईपीई पर एक साइड आवागमन रहा बाधित
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की भिडंत होने के कारण एक साइड आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने यातायात को सुचारु करने के लिए कड़ी मशक्कत की।
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर पार्किंग बन रही हादसों की वजह
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गलत जगह वाहनों की पार्किंग हादसों का कारण बनी है। कोहरे में कैंटर से वाहन टकराने की वजह भी गलत जगह वाहन पार्किंग ही रही।अब से पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें