फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सूर्य दर्शन की चाहत में 40 हजार परिवार

Tue, 08 Apr 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिजली बिलों के झटकों से बचने के लिए लोगों का सौर ऊर्जा की तरफ रुझान बढ़ा है। यही कारण है कि शासन ने बागपत में 20 हजार घरों की छतों पर सोलर रूफ टाॅप संयंत्र लगवाने का लक्ष्य दिया है, मगर 40 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि अभी तक महज 210 घर ही सौर ऊर्जा से रोशन हुए हैं।
विज्ञापन

लोगों की कमाई का बड़ा हिस्सा बिजली बिलों को चुकाने में खर्च हो जाता है। इसलिए अब लोगों की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ पाने के लिए काफी लंबी लाइन लगी हैं। बागपत में वर्ष 2027 तक 20 हजार घरों में सोलर रूफ टाॅप संयंत्र लगवाने का लक्ष्य मिला था।
इसके सापेक्ष 40 हजार लोग योजना में पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से 1940 लोगों ने मकानों की छतों पर सोलर रूफ टाॅप संयंत्र लगवाने के लिए ऑनलाइन वेंडर भी चयनित कर चुके हैं।
विज्ञापन

दअरसल, यह योजना इसलिए लोगों को रास आ रही है कि सरकार से अनुदान तथा बैंक से ऋण मिलता है। सूर्य की रोशनी से बनने वाली बिजली उपयोग करने से बचेगी तो उसे ऊर्जा निगम खरीदेगा। इससे लोगों को बिजली बिल शून्य तक हो सकता है। हालांकि यूपी नेडा के लिए लक्ष्य से दोगुना घरों में सोलर रूफ टाॅप संयंत्र स्थापित कराना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें