फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 अल्पसंख्यकों को मिलेगा टर्मलोन योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्तीय निगम की ओर से टर्मलोन योजना शुरू की गई है। इसके लिए जिले को 40 लाभार्थियों का लक्ष्य मिला है, जिन्हें चयन करने की प्रक्रिया चल रही है। ब्लॉक वार कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के लिए शुरू की गई टर्मलोन योजना में एक लाख से 60 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। ताकि लोग अपना खुद का रोजगार चला सके। अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम की ओर से प्रदेश के लिए यह योजना चलाई गई है। प्रदेश के लिए 1275 का लक्ष्य है, जबकि बागपत जिले को 40 लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया है। निगम के प्रबंधक निदेशक आरपी सिंह ने डीएम को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। एक माह के अंदर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित लोगाें की सूची को निगम कार्यालय में भिजवाया जाएगा। प्रथम चरण में 29 जिलों के लिए यह योजना चलाई गई है, इनमें बागपत भी शामिल है। प्रभारी डीएम अमित कुमार सिंह ने सीडीओ और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
उधर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद तारीख ने बताया कि अभी योजना के तहत लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 40 लाभार्थियों का चयन करना है। इन्हें 60 लाख रुपये के लोन वितरित किए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया के लिए गाइडलाइन मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि ब्लॉकवार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें