फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीजी को चढ़ाया 40 किलो का चांदी का छत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान दिल्ली के आए श्रद्धालु परिवार ने श्रीजी को 40 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया।
विज्ञापन

श्री पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति प्रकट होने के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जैन संत अतिवीर जी महाराज के सानिध्य में शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह के समय नित नियम पूजा अर्चना और शांति धारा का आयोजन हुआ। श्रद्धालु भगवान पार्श्वनाथ की जयजयकार कर झूमते रहे। दिल्ली के दरियागंज निवासी अरुण कुमार जैन के परिवार की ओर से 40 किलो चांदी का छत्र चढ़ाया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के महामंत्री सुभाष चंद जैन, दिनेश जैन, संजीव जैन, त्रिलोक चंद जैन, नरेश जैन, राहुल जैन, प्रदीप जैन, अंकुश जैन, मोहित जैन, अरुण जैन, विकास जैन, अमित जैन, दर्शित जैन, दीपक जैन, राजेश जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें