फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेरा में आग से 40 बीघा गन्ना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों के निकट बह रही नहर के किनारे खड़े सरकंडों में लगाई गई आग से पहुंची चिंगारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कन्डेरा गांव में शुक्रवार को ईख के खेत में आग लगने से किसानों की 40 बीघा गन्ने की फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने इसका कारण नहर किनारे खड़े सरकंडों में लगाई गई आग से उड़कर गन्ने के खेतों तक पहुंची चिंगारी को बताया है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कन्डेरा निवासी ओमप्रकाश सिंह, वीरम सिंह, किरनपाल, धर्मवीर, कालूराम के खेत में शुक्रवार की शाम को अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर टीम को सूचित कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों की लगभग 40 बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। किसानों ने बताया कि आग लगने का कारण खेतों के निकट बह रही नहर के किनारे खडे़ सरकंडे हैं। किसी ने इन सरकंडों में आग लगा दी। तेज हवा चलने से सरकंडों में लगी आग से उठी चिंगारी से गन्ने की फसल तक पहुंच गई। पीड़ित किसानों ने पुलिस और प्रशासन से मामले की शिकायत की है। साथ राजस्व टीम से जांच कराने और आर्थिक मदद की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें