फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले के 40 केंद्रों पर 389 निरीक्षकों ने साक्षरता परीक्षा

Mon, 23 Sep 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नव भारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत रविवार को 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों की परीक्षा कराई गई। जिले में रविवार को 40 परीक्षा केंद्रों पर 379 निरक्षरों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

नव भारत साक्षर अभियान के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निरक्षरों का लक्ष्य निर्धारित तक सर्वे कराया गया था। सर्वे में जिले में सबसे अधिक 747 निरक्षर बिनौली ब्लॉक और सबसे कम 285 निरक्षर पिलाना ब्लॉक में मिले थे। विभाग की ओर से निरक्षरों से साक्षरता परीक्षा में शामिल होने के लिए सहमति मांगी थी। इनमें से 379 निरक्षरों ने परीक्षा देने के लिए सहमति दी है। रविवार को जिले में बनाए गए 40 परीक्षा केंद्रों पर 379 निरक्षरों ने साक्षरता की परीक्षा दी।

-

ब्लॉकवार केंद्र और निरक्षरों की संख्या
ब्लॉक केंद्र निरक्षर
खेकड़ा 12 122
पिलाना 5 45

बागपत 6 52
बिनौली 5 65
बड़ौत 7 52

छपरौली 5 43
-

40 379



-

वर्जन - जिले में रविवार को 40 परीक्षा केंद्रों पर नव भारत साक्षर कार्यक्रम के अंतर्गत 15 साल के निरक्षरों की परीक्षा कराई गई। इन केंद्रों पर 379 निरक्षरों ने परीक्षा दी। - अमित यादव, जिला समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें