दोघट (बागपत)। नगर पंचायत कार्यालय टीकरी में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था आदि पर लगभग 38 लाख रुपये की लागत के पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कराए गए।
बोर्ड बैठक में 38 लाख रुपये अनुमानित लागत के पांच प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास कराया गया। जिनमें नगर के विकास कार्य के लिए सड़क, पेयजल, खराब पड़े हैंडपंपों की रिबोरिंग व नगर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ के लिए विशेष अभियान चलाने का प्रस्ताव पास कराया गया। वहीं नगर की प्रकाश व्यवस्था, खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत एवं नई एलईडी लाइटों को लगवाना तथा जनहित के लिए अति आवश्यक प्राथमिकता वाले कार्यों पर 38 लाख रुपये के अनुमानित व्यय की स्वीकृति बोर्ड द्वारा सर्व सम्मति से दी गई। बैठक में निकाय में पड़ी अयोग्य संपत्ति की नीलामी कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सोमपाल राठी, संचालन ईओ ललित कुमार आर्य ने किया। वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, कंप्यूटर आपरेटर सचिन रुहेला, राहुल राठी, प्रवेश राठी, बाबूराम, संजीव, बिल्लू, राहुल कुमार, रामबीरी, सोहनबीरी सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।